फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 नए संक्रमित मिले, 42 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में बीते 40 दिनों बाद मंगलवार को कोरोना के सबसे अधिक 48 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 42 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। इससे पहले 13 जनवरी को 51 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

जिले में अब कुल 239 सक्रिय मरीज बचे हैं। जिनमें से 204 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, अन्य अस्पतालों में उपचाराधीन हैैं।
सबसे अधिक नगर निगम जोन तीन में 18 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नगर निगम जोन एक में 5, जोन दो में 5 जोन 3 में 18, जोन चार में 15, पटौदी ब्लॉक में 4, सोहना ब्लॉक में 1 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। राहत की बात है कि फर्रुखनगर ब्लॉक में एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2760 जांच की गई। 2487 जांच आरटीपीसीआर और 273 जांच रेपिड एंटीजन किट से हुई। जिले में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 58771 पर पहुंची। इनमें से 58176 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें