फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुरुग्राम ने जीते 3 पदक

विज्ञापन
शाट पुट इवेंट में रजत पदक विजेता खिलाड़ी सचिन मेहता। प्रशिक्षक - फोटो : 1
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के जूनियर एथलीटों ने 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुग्राम का परचम लहराया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट में जिले ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते।
विज्ञापन


करनाल स्थित करण स्टेडियम में चार और पांच अप्रैल को हुई इस चैंपियनशिप में हरियाणा के सभी जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें गुरुग्राम की राखी ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर सबको प्रभावित किया, हनी यादव ने 1500 मीटर में रजत और सचिन मेहता ने शॉट पुट में रजत पदक हासिल किया। खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि गुरुग्राम के एथलीटों ने कड़ी मेहनत से जिले का नाम ऊंचा किया है। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि गुरुग्राम के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन जिले के लिए गर्व का विषय है। एथलेटिक्स हरियाणा अध्यक्ष दिलबाग सिंह सहित पदाधिकारियों ने पदक विजेताओं को बधाई दी। सवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें