फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: गर्मी के साथ-साथ डेंगू और चिकनगुनिया की दस्तक

Tue, 08 Jun 2021 06:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

जिला उपायुक्त ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि नागरिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। एक जगह पर पानी को इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन
dengue - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम मेें गर्मी बढ़ने के साथ-साथ जिले में डेंगू और चिकनगुनिया की दस्तक शुरू हो गई है। प्रशासन ने भी इन बीमारियों से बचाव के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। जिला उपायुक्त की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है।

विज्ञापन


जिला उपायुक्त ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि नागरिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। एक जगह पर पानी को इकट्ठा न होने दें। मच्छर ठहरे (एकत्रित) पानी में अंडे देते हैं, जिससे मलेरिया व डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की बढ़ोतरी तेजी से होती है। इसलिए मलेरिया उन्मूलन की सभी टीमें ठहरे हुए पानी में काला तेल व टेमिफोस की दवाई का छिड़काव के लिए जा रही हैं। ताकि मच्छर का लारवा खत्म हो।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे हर रविवार को ड्राइ डे (शुष्क दिवस) के रूप में मनाएं। इस दौरान घर के सभी कूलर व टंकियों को अच्छी तरह कपड़े से साफ कर उनका पानी सुखा लें। फ्रिज की ट्रे का पानी जरूर साफ करें। अगर साफ करना संभव न हो तो उसमें 5 से 10 एमएल पेट्रोल या डीजल डाल सकते हैं। फ्रिज की ट्रे के साफ पानी में डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर की उत्पत्ति होती है।
विज्ञापन


घर में प्रयोग किए जा रहे एसी के पानी को एकत्रित न होने दें। क्योंकि एसी के साफ एकत्रित पानी में भी डेंगू फैलाने वाले मच्छर पैदा होते हैं। पानी निकालना संभव न हो उसमें काला तेल या डीजल डाल सकते हैं।

जिन घरों में मच्छर का लारवा मिल रहा है। उन सभी घरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चेतावनी संबंधी नोटिस दिए जा रहे हैं। साथ में हिदायत भी दी है कि पानी के सभी स्रोतों की सप्ताह में एक बार पानी को सुखाकर अच्छी प्रकार कपडे़ से साफ करें।

मलेरिया के शुरुआती लक्षणों में तेज ठंड के साथ बुखार, सिर दर्द होना व उल्टियां आना शामिल है। इसलिए बुखार आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर मलेरिया की जांच करवाएं। अगर जांच में मलेरिया पाया जाता है तो उसका 14 दिन का इलाज डॉक्टर की देख रेख में करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें