फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस एक्सपो की पहली बार मेजबानी करेगा गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमार हरिओम
विज्ञापन

गुरुग्राम। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) की ओर से आयोजित होने वाले तीसरे युवा पुलिस अधीक्षक सम्मेलन व पुलिस एक्सपो-2020 की पहली बार गुरुग्राम मेजबानी करेगा। बीपीआर एंड डी व फिक्की की ओर से पहली बार राष्ट्रीय राजधानी से बाहर आयोजन कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस को सौंपी गई है। 5 व 6 मार्च को सम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल के आने की पूरी संभावना है, जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन को लेकर गुरुग्राम पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है।
देशभर के पुलिसबल को विभिन्न सुरक्षा तकनीकियों से अवगत कराने के लिए बीपीआर एंड डी और फिक्की की ओर से प्रतिवर्ष सम्मेलन व प्रदर्शनी का आयोजन कराया जाता है। युवा पुलिस अधीक्षक के दो सम्मेलन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित हुए है। पहली बार इसे राजधानी की सीमा से बाहर निकालते हुए हरियाणा पुलिस को मेजबानी सौंपी गई है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में आयोजित होने वाले सम्मेलन में देशभर से सैकड़ों पुलिस अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसके मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस के आला अधिकारियों से मेजबान स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इसमें मेहमानों के आने से लेकर उनके व्याख्यान पेश करने और प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर पूरी खाका तैयार कर लिया गया है। सम्मेलन व प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए प्रत्येक राज्य पुलिस से एक पुलिस महानिरीक्षक व पांच पुलिस अधीक्षक हिस्सा लेंगे। इसके लिए सभी राज्यों को पत्र लिखकर सूचना भेज दी गई है। इसके अलावा कई सेवानिवृत्त रक्षा सलाहकार भी उपस्थित रहेंगे।
कमेटी का गठन किया गया
राष्ट्रीय सम्मेलन व एक्सपो के आयोजन को लेकर गुरुग्राम पुलिस की ओर से कमेटी गठित की गई है। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शशांक कुमार की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है। इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल को दी जा रही है।
विज्ञापन

कोट
पहली बार इसकी मेजबानी हरियाणा पुलिस को मिलना गर्व की बात है। 5 व 6 मार्च को होने वाले पुलिस एक्सपो व सम्मेलन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसमें मेहमानों के आने से लेकर कार्यक्रम स्थल पर जाने व ठहरने का पूरा इंतजाम किया जा रहा है।
- शशांक कुमार, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), गुरुग्राम पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें