फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के नेहरू स्टेडियम में 14 से 16 सितंबर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजित होगी। कोविड-19 के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। सफल आयोजन को लेकर जिला खेल विभाग तैयारियों में जुट गया है। ताकि खेलो हरियाणा के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की तरह ठहरने, सोने आदि को लेकर कोई दिक्कत न हो। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वहीं खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिन्होंने जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए थे। गुरुग्राम जिला खेल विभाग के पास योग का प्रशिक्षक नहीं होने के कारण अन्य जिलों के योग अधिकारियों पर ही आश्रित रहना होगा।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजी बनर्जी ने बताया कि प्रतियोगिता में 8 से 12 आयु वर्ग, 12 से 15 आयु वर्ग, 15 से 19 आयु वर्ग और 19 से 25 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी जिलों के खिलाड़ियों को 13 सितंबर शाम 3 बजे तक नेहरू स्टेडियम में रिपोर्ट करनी होगी। इसमें सभी 22 जिलों से 528 खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान को 2000 रुपये, द्वितीय स्थान को1500 रुपये एवं तृृतीय स्थान पाने वाले को 1000 रुपये नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें