फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: जी-20 डेलीगेट्स के सामने फहराओ खालिस्तान का झंडा, मिलेंगे 50 हजार डॉलर, वायरल हुआ पन्नू का वीडियो

Wed, 01 Mar 2023 09:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

बता दें कि पंजाब को खालिस्तान बनाने और हरियाणा को इसमें शामिल किए जाने को लेकर गुरपतवंत सिंह पन्नू की लगातार वीडियो वायरल होती रहती है। इससे पहले भी स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस तरह की वीडियो वायरल कर दहशत का माहौल बनाता रहता है।
विज्ञापन
जी-20 सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब को खालिस्तान बनाने और हरियाणा को उसमें शामिल किए जाने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। सिख फॉर जस्टिस के जरनल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


इस वायरल वीडियो में एक से चार मार्च तक हरियाणा के गुरुग्राम में होने वाली जी-20 बैठक में खालिस्तान का झंडा विदेशी डेलीगेट्स के सामने फहराने वाले को 50 हजार डॉलर इनाम देने की घोषणा की गई है।

एक मिनट की इस वीडियो में डेलीगेट्स को हरियाणा में न आने के लिए कहा गया है। इसमें अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी दी गई है कि डेलीगेट्स की सुरक्षा अहम है। ऐसे में वह हरियाणा में न आएं तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे शहर की सुरक्षा को चौकस कर दिया है। वहीं, मामले में पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

बता दें कि पंजाब को खालिस्तान बनाने और हरियाणा को इसमें शामिल किए जाने को लेकर गुरपतवंत सिंह पन्नू की लगातार वीडियो वायरल होती रहती है। इससे पहले भी स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस तरह की वीडियो वायरल कर दहशत का माहौल बनाता रहता है।

मामले में अधिकारियों ने थाना पुलिस के साथ-साथ अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है। इसके साथ ही पूरे शहर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही जी-20 कार्यक्रम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को लापरवाही न बरतने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें