फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर बॉस्केटबाल की टीमों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए गुड़गांव बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को नेहरू स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया गया, जिसमें अंडर-19 आयुवर्ग के तहत गुरुग्राम जिले की लड़कों एवं लड़कियों की टीमों का चयन किया गया। ट्रायल में जिले से लड़कों व लड़कियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ट्रायल से पहले सभी खिलाड़ियों के दस्तावेज जांचे गए और ट्रायल में 1 जनवरी 2002 के बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया। जिला खेल विभाग में बास्केटबॉल प्रशिक्षक गौरव ने बताया कि आगामी 10 से 12 अप्रैल तक सोनीपत जिले में राज्य स्तरीय बॉस्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए मंगलवार को गुरुग्राम जिले से लड़कों व लड़कियों की टीमों का चयन किया गया। लड़कों की टीम में कार्तिक, श्रेयांश, कृष्णा, भानु, रोहन, धीरज, राघव कौशिक, विनय, वीर, अमन, शिवांश, नवीन, नमन दीवान और अर्जुन का चयन हुआ है।
वहीं, लड़कियों की टीम में तनवी जैन, टीना टुटेजा, सेजल यादव, भूमि, मिली शर्मा, प्रनीति, अलीशा यादव, गौरी, स्वीटी, मानवी डबास, तनीषा सचदेवा, अनाइस अरोड़ा और नव्या का चयन हुआ है। ट्रायल प्रक्रिया के दौरान जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजी बैनर्जी और बास्केटबाल एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें