दिल्ली से सटे गुरुग्राम में नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसेगी। कमिश्नरी की पुलिस ने एक पखवाड़ा चले अभियान के बाद मिले इनपुट के आधार पर पब व बार में चल रहे हुक्का बार बंद कराएगी। पुलिस को पता चला है कि बहुत से पब व बार में बिना अनुमति के हुक्का बार चलाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर तय प्वाइंट पर छापामारी करेगी।
एमजी रोड व सेक्टर 29 की मार्केट में बने पब व क्लब पुलिस के निशाने पर हैं। डीसीपी ईस्ट की ओर से एसीपी डीएलएफ और एसीपी ईस्ट के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। पुलिस की ओर से चले अभियान के दौरान 180 प्वाइंट पर 18000 लोगों को जागरूक किया गया है। इसमें नशे की खेप की खपत का भी इनपुट मिला है। पुलिस सूत्रों की माने तो एक तबका श्रमिकों के बीच नशे की आपूर्ति करता है। जबकि युवा पीढ़ी पब व क्लब में नशे का शिकार हो रही है।
जुलाई में स्कूल खुलने पर युवाओं की भी होती है भीड़
पुलिस की ओर से हुए सर्वे में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि हुक्का बार के चलते युवा भी दिन में पार्टी मानाने के लिए आते हैं। पुलिस ने कम आयु के लोगों के पब व बार में प्रवेश पर खास ध्यान दिया है। जिस कदर हाई प्रोफाइल लोग यहां पर रहते हैं उनके लिए यहां पर आम है। पुलिस की ओर से इन पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
नशे के खिलाफ पुलिस पूरी तरह से अभियान चला रही है। पखवाड़े तक चले अभियान के दौरान लोगों को जागरुक किया गया है। इस दौरान मिले इनपुट के आधार पर इसे पूरी तरह से खत्म किया जाना है। इसके लिए अलग-अनलग क्षेत्र में अलग टीमों का गठन होगा।
- कला रामचन्द्रन, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।
महरौली और सेक्टर-29 की मार्केट नशे के मामले में हॉट स्पॉट
दिल्ली व एनसीआर से ही नहीं बल्कि हरियाणा के अन्य सटे हुए जिले से लोग पार्टी मनाने के लिए गुरुग्राम आते हैं। इसमें नशे को लेकर एम जी रोड व सेक्टर 29 की मार्केट हॉट स्पाट बना हुआ है। इसका दायरा अब बढ़ता जा रहा है। सदर थान क्षेत्र से लेकर बादशाहपुर व सोहना में भी अहाते व रेस्टोरेंट के साथ पब व बार खुलते जा रहे हैं। आम लोगों को नशा परोसना और मोटी रकम कमाना इनकी फितरत हो चुकी है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से भी छापामारी करके अवैध रूप चलने वाले बाबे व अहाते को बंद कराया जा चुका है। इस छापामारी में इस बात का खुलासा हुआ है कि आबकारी विभाग से बिना अनुमति के यह चलाए जा रहे थे।