फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कारोबारी के फर्जी साइन कर बनाए दस्तावेज, लाखों रुपये मांगे

Fri, 30 Jun 2023 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले और दो फर्जी गवाहों के खिलाफ भी किया मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। एक कारोबारी को दिल्ली में अपना एक बेसमेंट लीज पर देना भारी पड़ गया। लीज पर लेने वाले ने उनके नाम से फर्जी दस्तावेज बना लिए। पीड़ित ने अपना किराया मांगा तो उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दे दी। इसके साथ ही फर्जी दस्तावेज पर गवाहों ने हस्ताक्षर करते हुए कहा कि मानेसर में पीड़ित के ऑफिस में यह दस्तावेज तैयार हुए हैं। पीड़ित की शिकायत पर आईएमटी मानेसर थाना-7 पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पालम विहार निवासी बॉबी जैन ने पुलिस को बताया कि उनकी आईएमटी मानेसर में एक फैक्ट्री है। उनकी जनवरी 2017 में विनसॉफ्ट प्ले स्कूल इंटरनेशनल के निदेशक कमलेश कुमार से मुलाकात हुई थी। कमलेश ने दिल्ली की प्रॉपर्टी का बेसमेंट लीज पर लेने की बात की। इसके लिए उन्होंने कमलेश कुमार वर्मा और नीतू वर्मा के नाम से लीज एग्रीमेंट कर लिया। कोविड के दौरान उनके द्वारा किराया नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने लीगल नोटिस भेज दिया। कई बार की मीटिंग के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला तो उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी अनी पाहवा को बेच दी। इसके बाद भी उन्होंने कमलेश और नीतू से अपने बकाया करीब 81 लाख रुपये किराए की मांग की, लेकिन उन्होंने भुगतान नहीं किया। आरोप है कि कमलेश कुमार ने दिल्ली के कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दे दी। यहां जांच के दौरान जब वह पहुंचे तो पाया कि कमलेश कुमार ने कुछ फर्जी दस्तावेज पुलिस को दिए हैं। इन दस्तावेज के आधार पर कमलेश कुमार उनसे उलटा रुपये मांग रहा है। पुलिस को दी गई लीज डीड पर उनके फर्जी साइन मिले। इसके बाद उन्हें पता लगा कि कई अन्य स्थानों पर भी कमलेश कुमार द्वारा उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। जिनके आधार पर उन्होंने कई कंपनियों से एनओसी भी ली है। पीड़ित का कहना है कि फर्जी दस्तावेज पर जसकीरत व सिद्धार्थ सिंह ने गवाहों के तौर पर हस्ताक्षर किए है। पुलिस ने स्कूल के निदेशक कमलेश ,जसकीरत व सिद्धार्थ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें