फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, अखिलेश और रामगोपाल पहुंचे मेदांता अस्पताल

Sat, 08 Oct 2022 02:31 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत बीते कई दिनों से नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक है। बीते कुछ दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में दाखिल हैं। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रह रही है। वहीं, पिता का हाल जानने अखिलेश यादव मेदांता पहुंचे हैं। रामगोपाल यादव भी अस्पताल में मौजूद हैं। मेदांता अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं।

विज्ञापन

 

मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, उनकी किडनी में संक्रमण फैल गया है। इसकी वजह से शरीर में क्रिएटनिन लेवल बार-बार अनियंत्रित हो रहा है। ऐसे में सामान्य डायलिसिस की जगह उन्हें एडवांस कन्टिन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (सीआरआरटी थेरेपी) सपोर्ट पर रखा गया है। यह थेरेपी किडनी खराब होने पर सामान्य डायलिसिस के इलाज से बेहतर होती है। 

इस बीच मुलायम सिंह यादव के परिवार वालों ने अपील की थी कि नेताजी ठीक हैं। यहां अस्पताल में उनसे मिलने न आएं। कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है। मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश अस्पताल में हीं डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें