फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: बदमाशों ने कैश वैन के कर्मचारियों की आंखों में झोंकी मिर्ची, दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूटे

Mon, 18 Apr 2022 04:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

बताया जा रहा है कि जब वारदात हुई उस वक्त कर्मचारी मारुति कंपनी की एजेंसी से पैसा कलेक्ट करने के लिए इको वैन में इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
जिस कैशवैन से हुई लूट उसकी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में कुछ बदमाशों ने कैश कलेक्शन करने वाली एस एंड आईबी कंपनी के कर्मचारियों की आंख में मिर्ची डालकर एक करोड़ नकदी लूट ली। बताया जा रहा है कि सुबह से कर्मचारियों ने 11 कंपनियों से कैश कलेक्शन किया था।

विज्ञापन


कलेक्शन के बाद कर्मचारी नकद को सेक्टर-53 एचडीएफसी बैंक में जमा करते हैं। बताया जा रहा है कि जब वारदात हुई उस वक्त कर्मचारी मारुति कंपनी की एजेंसी से पैसा कलेक्ट करने के लिए इको वैन में इंतजार कर रहा था। उसी दौरान कुछ बदमाश आए और वैन कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंकी और बंदूक के दम पर एक करोड़ कैश लूट ले गए।

इसी पूरी घटना से शहर में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें