फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः एक ही दिन में जिले को मिलीं 423 करोड़ की 22 परियोजनाएं 

Mon, 04 Mar 2019 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : self
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया की राह पर चलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक ही दिन में जिले को 423 करोड़ की 22 नई परियोजनाओं की सौगात दी। चंडीगढ़ मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने लगभग 49.22 करोड़ लागत की 6 परियोजनाओं का उद्घाटन और 373.85 करोड़ की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन

सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक उमेश अग्रवाल, तेजपाल तंवरव बिमला चौधरी भी उपस्थित थे। वहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर होने वाले शिलान्यास-उद्घाटन कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। 

सभागार में मुख्यमंत्री की ओर से उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ ही 22 नई परियोजनाओं के शिलापट्ट से परदे उठ गए। मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश निरंतर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश के सभी जिलों में 4106 करोड़ रुपये की 211 नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है। 
विज्ञापन


इतनी बड़ी संख्या में उद्घाटन व शिलान्यास प्रदेश में पहले कभी नहीं हुए इसलिए आज का दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। राव नरबीर सिंह ने इन परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। 

इन परियोजनाओं से गुरुग्राम में विकास को और ज्यादा गति मिलेगी। इस मौके पर जिला उपायुक्त अमित खत्री, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, निगमायुक्त यशपाल यादव, अतिरिक्त निगमायुक्त वाईएस गुप्ता, मुख्य अभियंता एनडी वशिष्ठ, जीएमडीए के मुख्य अभियंता जितेंद्र मित्तल, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

जीएमडीए की तकनीक से अपराधों पर कसेगी नकेल
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर शहर में अपराधों को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी परियोजना का मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया। शहर में मास्टर प्लान-2031 तक 358 लोकेशन पर हाईटेेक सीसीटीवी स्थापित किए जाएंगे। 

इसमें 314 सामान्य सर्विलांस, 5 अपराध और अपराधियों की पहचान के लिए जबकि 15 शहर के प्रवेश और निकास द्वार पर लगाए जाएंगे। इसमें गुरुग्राम-मानेसर अर्बन कॉम्पलेक्स विकास परियोजना को भी शामिल किया गया है। इन कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान भी की जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें