फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल में शिक्षक ने 9वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा

Mon, 04 Mar 2019 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बजघेड़ा थाना क्षेत्र में शिक्षक ने 9वीं कक्षा के छात्र की शनिवार दोपहर को कक्षा में जमकर पिटाई की। घायल छात्र को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर बजघेड़ा पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर लिया और घटना की जांच कर रही है। छात्र के शरीर पर काफी चोट के निशान हैं।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव बजघेड़ा निवासी 14 वर्षीय छात्र पास के ही एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल में शनिवार को उसकी सहपाठी से बहस हो गई थी, इस कारण कक्षा में शोर हो रहा था। इस दौरान गणित के शिक्षक आ गए और उन्होंने छात्र को पीटना शुरू कर दिया। 

छुट्टी के बाद छात्र जब घर पहुंचा तो परिजनों को उसके पूरे शरीर पर डंडों के निशान मिले। परिजनों के पूछने पर उसने सारी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले गए और इस मामले की शिकायत बजघेड़ा थाने में की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें