फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: त्योहारों पर आगजनी से निपटने को गुरुग्राम फायर विभाग मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी स्टाफ को 12-12 घंटे ड्यूटी करने के निर्देश, छुट्टियों को किया रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिवाली सहित अन्य त्योहारों पर संभावित आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए जिला फायर विभाग तैयारी कर रहा है। विभाग ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी हैं और उन्हें बारह-बारह घंटे ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिले के सात फायर स्टेशनों में उपकरणों को दुरुस्त किया जा रहा है। इससे किसी भी घटना के दौरान उपकरणों के संचालन में कोई समस्या नहीं आएगी। दिवाली त्योहार तक सभी फायरकर्मियों की बारह-बारह घंटे की ड्यूटी तय की गई है। इसका उद्देश्य आगजनी की घटनाओं के दौरान स्टाफ की कमी को रोकना है। दिवाली और धनतेरस पर बाजारों में भीड़ बढ़ने से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। शहर की तंग गलियों में दमकल गाड़ियों के पहुंचने में दिक्कत न हो। इसके लिए पहले से रूट योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात फायर स्टेशनों पर अग्निशमन वाहनों, वाटर टेंडरों और आग बुझाने वाले आधुनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। सभी फायर स्टेशनों पर पानी की व्यवस्था भी पुख्ता की जा रही है। इससे किसी भी क्षेत्र में आग लगने पर दमकल गाड़ियों में तुरंत पानी भरा जा सकेगा। वरिष्ठ फायर अधिकारी नरेंद्र यादव ने जिलेवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें