फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, दवाई खाकर सो गई थी मां, तभी हैवान ले गया उठा; खून से लथपथ पहुंची घर

Thu, 12 Jan 2023 10:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

खून से लथपथ बच्ची झुग्गी में वापस आई तो दादी ने चोट का कारण समझकर उसे सुला दिया। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होने पर परिजन थाने पहुंचे। दादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादशाहपुर थाना क्षेत्र में बसी एक झुग्गी में बुधवार रात तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। वारदात के वक्त बच्ची की मां दवाई लेकर सो रही थी। आरोपी बच्ची को उठाकर पास वाली खाली झुग्गी में ले गया और वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


खून से लथपथ बच्ची झुग्गी में वापस आई तो दादी ने चोट का कारण समझकर उसे सुला दिया। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होने पर परिजन थाने पहुंचे। दादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शिकायत में बताया कि बुधवार रात एक युवक को चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को पास वाली झुग्गी में ले जाकर वारदात की। घटना के समय बच्ची के पिता काम से फरीदाबाद गए हुए थे। थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें