फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने नगर निगम में मारा छापा, मचा हड़कंप

Wed, 12 Jan 2022 04:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

देरी से आए स्टाफ से मंत्री ने कहा कि वह ठीक नौ बजे कार्यालय में उपस्थित हों, जिससे कामकाज के लिए आने वालों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
हरियाणा के मंत्री डॉ. कमल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता बुधवार की सुबह अचानक गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय में छापा मार दिया। यहां उन्होंने सभी कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। अचानक मंत्री के इस कदम से निगम में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


देरी से आए स्टाफ से मंत्री ने कहा कि वह ठीक नौ बजे कार्यालय में उपस्थित हों, जिससे कामकाज के लिए आने वालों को कोई परेशानी न हो। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जब पत्रकारों से बातचीत के लिए रूबरू हुए तो उनके सामने नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार के एक के बाद एक मामले लाए गए।

इससे हतप्रभ मंत्री ने कहा कि वह इन सभी की गहराई और गंभीरता से जांच कराएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी कार्यशैली में सुधार लगाएं। चूंकि उन्हें मंत्रालय संभाले कुछ ही दिन हुए हैं, इसलिए अभी इन सभी की जांच के लिए कोई समय सीमा बता देना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें