फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा के गांव-गांव पहुंचेगा गुरु रविदास का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र कलश यात्रा को मुख्यमंत्री ने 27 संगठनात्मक जिलों के लिए किया रवाना
विज्ञापन


संत रविदास धर्मशालाओं के लिए 31 लाख की राशि देने घोषणा की

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश यात्रा को हरियाणा के 27 संगठनात्मक जिलों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता का जनअभियान है। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने अपने जीवन से सिखाया कि मनुष्य की पहचान उसके कर्म और चरित्र से होती है, न कि जाति या जन्म से।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पहले श्री शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। 30 जुलाई को गुरुग्राम पहुंचे पवित्र कलश को अपने सिर पर धारण कर रवानगी स्थल तक पहुंचे और वहां से सभी 27 संगठनात्मक जिलों के प्रतिनिधियों को कलश सौंपकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संत समाज के प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 जुलाई को वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली, सीर गोवर्धनपुर से शुरू हुई यह यात्रा 20 फरवरी 2027 तक देश में भ्रमण करेगी। हरियाणा के सभी संगठनात्मक जिलों के माध्यम से यह पवित्र कलश गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचकर संत गुरु रविदास के समता, सेवा, समानता और मानवता के संदेश का प्रसार करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में सामाजिक समरसता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गुरुग्राम की संत रविदास धर्मशालाओं के लिए 31 लाख की राशि देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता, विधायक तेजपाल तंवर, बिमला चौधरी, मुकेश शर्मा, कपूर सिंह वाल्मीकि, हरेंद्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

30 जुलाई को गुरुग्राम पहुंची थी
29 जुलाई को वाराणसी से प्रारंभ हुई यह पवित्र कलश यात्रा 30 जुलाई को गुरुग्राम पहुंची थी, जहां प्रदेश के विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया था। पवित्र कलश को श्री माता शीतला मंदिर में स्थापित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें