फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुल्तानपुर झील में सात समंदर पार से आए मेहमान

विज्ञापन
सुल्तानपुर नेशनल पार्क में दिखा ओरिएंटल डार्टर । विराट त्यागी
विज्ञापन
विदेशी पक्षियों की सात प्रजाति पहुंचीं, 50 हजार से ज्यादा पक्षियों का है इंतजार
विज्ञापन

नंबर गेम - 15 हजार पक्षी मौजूद हैं झील में
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ठंड की दस्तक से सुल्तानपुर नेशनल पार्क झील में विदेशी प्रजाति के पक्षी भी पहुंचने शुरू हो गए है। अभी सिर्फ सात प्रजाति ही पहुंची हैं, बाकियों का आना अभी बाकी है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे ही झील में विदेशी पक्षियों की मौजूदगी भी बढ़ जाएगी। इस समय में करीब 15 हजार पक्षी झील में मौजूद हैं। अभी झील काफी जगह पर खाली है। बर्ड वॉचर का कहना है कि अभी झील में 50 हजार से ज्यादा पक्षियों को आना बाकी है। जैसे ही ठंड बढ़ेगी तो पक्षियों का आना भी शुरू हो जाएगा।


यह सात विदेशी पक्षी झील में मौजूद
1.बार-हेडेड गूज
2.यूरेशियन विगन
3. कॉमन कूट
4. कॉमन टील
5. गडवाल
6. नॉर्दन पिनटेल
7. नॉर्दन शॉवेलर
8. ग्रेटर स्पॉटेड ईगल

स्थानीय पक्षी झील में मौजूद
1.पेंटेड स्टॉर्क
2.रेड मुनिया
3.पर्पल हेरॉन
4.ऐशी प्रिनिया
5.एशियन कोयल
6.इंडियन पाइड मैना
7.ग्रेट एग्रेट
8.ग्रे हेरॉन
9.इंडियन ग्रे हॉर्नबिल
10. ऑरिएंटल डार्टर

तीन हजार से ज्यादा की संख्या में आए हैं बार-हेडेड गूज पक्षी :

मध्य एशिया और दक्षिण एशिया में पाया जाने वाला बार-हेडेड गूज तीन हजार से ज्यादा की संख्या में सुल्तानपुर नेशनल पार्क में पहुंच गए हैं। पक्षियों प्रेमियों को यह झील में कम और आसपास के खेतों में ज्यादा पाया जाता है। वर्ड वॉचर बताते हैं कि आसपास के खेत में यह गेहूं की फसल को खाते हैं। झील में सिर्फ पानी पीने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे प्रवासी पक्षी पहुंचने लगे हैं। ठंड के बढ़ने के साथ ही इनकी संख्या में भी इजाफा होगा। विदेशी पक्षियों की आठ प्रजाति अभी तक पहुंच चुकी हैं। करीब 15 हजार पक्षी सुल्तानपुर झील में मौजूद हैं। - आरके जांगडा, जिला वन्य जीव अधिकारी

सुल्तानपुर नेशनल पार्क में दिखा ओरिएंटल डार्टर । विराट त्यागी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें