फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वार्ड-20 में चमचमाएंगी सड़कें, बिछेगी मास्टिक की परत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहन राम चौक से यूएनओ मिंडा तक होगा सुधार कार्य
विज्ञापन

नंबर गेम - 2.5 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर नगर निगम वार्ड संख्या-20 में सड़कों को बेहतर बनाने के लिए काम कराने जा रहा है। इसके तहत मोहन राम चौक से सड़क के दोनों किनारों पर मास्टिक की परत बिछाई जाएगी। वहीं, सरकारी स्कूल से यूएनओ मिंडा तक भी सड़क के दोनों तरफ सुधार का काम कराया जाएगा। इस पूरे काम पर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

नगर निगम की ओर से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। निगम की योजना है कि काम जल्द शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। इस काम के तहत सड़क के दोनों किनारों को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा वहां इंटरलॉकिंग टाइलें भी लगाई जाएंगी। इससे सड़क के किनारे का हिस्सा पक्का हो जाएगा और पैदल चलने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


वार्ड-20 में कई जगह सड़क के किनारे की हालत ठीक नहीं है। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क की हालत खराब हो जाती है ऐसे में आवाजाही में काफी परेशानी होती है। सड़क सुधार का काम पूरा होने के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मोहन राम चौक से लेकर सरकारी स्कूल से यूएनओ मिंडा तक होने वाले इस काम से इलाके की सड़कें बेहतर होंगी।
विज्ञापन


वार्ड में सड़क सुधार के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद एजेंसी को काम सौंपकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें