फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीयू ने जारी किया बी फार्मेसी परीक्षा का संशोधित परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) ने बी फार्मेसी (थ्योरी एवं प्रैक्टिकल) परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह परिणाम फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग की ओर से आयोजित परीक्षाओं से संबंधित है। पहले जारी परिणामों में कुछ तकनीकी त्रुटियां सामने आने के बाद विद्यार्थियों के हित में संशोधित परिणाम अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.gurugramuniversity.ac.in पर छात्र अपना नया परिणाम देख सकते हैं। इस अधिसूचना में प्रत्येक छात्र का नाम, पंजीकरण संख्या, विषय कोड, सेमेस्टर, अधिकतम और प्राप्तांक जैसी जानकारी दी गई है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच की गई थी। संशोधित परिणाम जारी करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही शैक्षणिक मूल्यांकन उपलब्ध कराना है ताकि आगे की प्रवेश या रोजगार प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें