फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले के खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रोहतक में अंडर-11 स्कूल स्टेट जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिले के खिलाड़ी हितेन ने फ्लोर और वॉल्ट दोनों इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और ऑल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट का खिताब भी जीता। ऋदित ने फ्लोर इवेंट में रजत पदक हासिल किया जबकि वॉल्ट इवेंट में आथर्व ने रजत पदक अपने नाम किया। प्रशिक्षक नवीन सैनी ने बताया कि जिले की अंडर-11 बालक और बालिका टीम दोनों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त कर जिला का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरणा बनेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें