फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आठ हजार की रिश्वत लेता जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी नंबर जारी करने के नाम पर ले रहा था घूस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (सतर्कता ब्यूरो) ने बृहस्पतिवार को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते जीएसटी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारत भूषण सेक्टर-32 स्थित जीएसटी भवन में तैनात था।


एक पीड़ित ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि जीएसटी नंबर जारी करने के नाम पर उससे रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी माता के नाम से लीची स्टूडियोज नामक एक कंपनी पंजीकृत कराई है। इस कंपनी के लिए जीएसटी नंबर प्राप्त करने के लिए जीएसटी कार्यालय में आवेदन दिया था। शिकायतकर्ता की फाइल जीएसटी इंस्पेक्टर भारत भूषण के पास थी। आरोपी इंस्पेक्टर ने फाइल को मंजूरी देने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पीड़ित आरोपी भारत भूषण को जीएसटी भवन के सामने पार्किंग में रिश्वत की राशि दे रहा था तभी सतर्कता ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें