फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रैक्टर रोककर युवक व मजदूर से मारपीट, हाथ टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- शेखपुर गांव के पास की घटना, चांदहट थाने में दो नामजद पर केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर रोककर अनुसूचित जाति के युवक और उसके साथ मौजूद मजदूर के साथ मारपीट में युवक का हाथ टूट गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेखपुर गांव निवासी धीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 दिसंबर को वह अपना ट्रैक्टर-टैंक लेकर बागपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही अक्कू और राहुल ने उसका ट्रैक्टर रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने पहले धीरज के साथ मारपीट की और बाद में उसके साथ मौजूद मजदूर सुरेश को भी पीटा।
विज्ञापन


घटना में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद स्वजन उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया गया। उपचार के बाद पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें