अरावली बचाओ मूवमेंट के कार्यकर्ताओं ने वजीराबाद में की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अरावली के वन क्षेत्र वजीराबाद स्थित खोली बाबा मंदिर के पास जुटे बुजुर्गो, पर्यावरण एक्टिविस्ट और अरावली को बचाने में जुटे संगठनों ने अरावली संरक्षण के लिए आवाज बुलंद की। सनसिटी फॉरेस्ट कहे जाने वाले इस इलाके में हाथों में नो डिफाइनिंग अवे आवर इको सिस्टम का नारा लिखे बैनर, पोस्टर लिए पहुंचे लोगों ने कहा कि इको सिस्टम को परिभाषा के दायरों में बांधकर अरावली को खत्म करने की कोशिश नहीं की जाए। बैठक में दिल्ली एनसीआर से आए पर्यावरण प्रेमियों ने भी बातें रखीं। प्रतिनिधियों ने मांग की है कि अरावली के साथ 76 हजार वर्ग किमी के दायरे को संरक्षित किया जाए। कार्यक्रम को एसएस ओबरॉय, डॉ. कुमपाल, डाॅ. पारुल शर्मा, नैंसी गोदारा और स्कटर से अमरोहा से राजस्थान और हरियाणा होकर पहुंचे इकबाल खान ने अपनी बात रखीं।
अरावली बचाओ टीम की मांग
अरावली क्षेत्र में सभी किस्म के खनन का काम बंद किया जाए
अरावली के साथ सभी किस्म की निर्माण गतिविधियों को बंद कर दिया ताकि 26 जनवरी 2026 तक एक्यूआई 50 तक आ जाए
उन कोयला से जलने वाले पावर प्लांट को बंद किया जाए जो अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे नहीं उतरते
वेस्ट टू एनर्जी प्लांट पर रोक लगाई जलाए
लंबे समय की योजना के तहत पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकसित किया जाए ताकि प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कम हो