फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वार्ड 25 में वर्षा जल संचयन से बढ़ा भूजल स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा वार्ड 25 में स्थापित वर्षा जल संचयन प्रणालियां मानसून में प्रभावी ढंग से कार्य कर रही हैं। हाल ही में हुई बारिश से इन प्रणालियों द्वारा बड़ी मात्रा में वर्षा जल का संचयन किया गया है। इससे भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा मिला है और शहर को जल-सुरक्षित बनाने में मदद मिल रही है।
इन प्रणालियों के सफल संचालन से पानी की बर्बादी रुक रही है। साथ ही, भूजल स्तर को बेहतर बनाने में भी सहायता मिल रही है। स्थानीय नागरिक रामानंद यादव और हंसराज ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएं पर्यावरण संरक्षण और भविष्य के जल संसाधनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि जल संरक्षण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से भी वर्षा जल संचयन में सक्रिय भागीदारी की अपील की। शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और सरकारी परिसरों में ऐसे सिस्टम लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद अनूप सिंह ने बताया कि वार्ड 25 में आठ स्थानों पर वर्षा जल संचयन प्रणालियां स्थापित की गई हैं। इनकी कुल क्षमता 10.50 लाख लीटर पानी की है। ये प्रणालियां सेक्टर 17ए, बी, सी और सेक्टर-14 में स्थित हैं। एक अनुमान के अनुसार, मंगलवार को हुई बारिश से 25 से 30 लाख लीटर पानी रिचार्ज करने में सफलता मिली है। पार्षद ने सभी नागरिकों से अपने घरों और व्यावसायिक परिसरों में ऐसी प्रणालियां अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें