फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कांकरोला में 350 स्कूली बच्चों को कचरा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
- थ्री आर जीरो वेस्ट एनजीओ ने सिखाए कचरा पृथक्करण और प्लास्टिक कचरे के सही निपटान के तरीके
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम मानेसर के गांव कांकरोला के वार्ड-5 में बुधवार को थ्री आर जीरो वेस्ट एनजीओ की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 350 स्कूली बच्चों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और प्लास्टिक कचरे के सही प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि घर और स्कूल में कचरे को अलग-अलग डिब्बों में डालना क्यों जरूरी है। एनजीओ की टीम ने विद्यार्थियों को 4-बिन सिस्टम के बारे में सरल तरीके से समझाया। उन्हें बताया गया कि गीला, सूखा, प्लास्टिक और अन्य कचरे को अलग रखने से पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिलती है। एनजीओ के सदस्यों ने बच्चों को प्लास्टिक कचरे से होने वाले नुकसान और उसके उचित निपटान के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें