फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 23 व 24 जुलाई को जूडो का महामुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
18 और 19 जुलाई को होगा वजन मापन, दौलताबाद की जूडो एकेडमी में जुटेंगे खिलाड़ी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन गुरुग्राम द्वारा आगामी 23 और 24 जुलाई को 28वीं जिला जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता दौलताबाद स्थित गुरुग्राम जूडो अकादमी में खेली जाएगी।



प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी लड़के और लड़कियों का वजन मापन 18 और 19 जुलाई को किया जाएगा। खिलाड़ी सुबह दस बजे से 12 बजे और शाम साढ़े चार से साढ़े सात बजे के बीच अपना वजन करवा सकते हैं। एसोसिएशन के सचिव महिंदर सिंह के मुताबिक सभी प्रतिभागियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

विभिन्न श्रेणियों में आयोजित होगी प्रतियोगिता



शेड्यूल के अनुसार, 23 जुलाई को सभी लड़कों के मुकाबले और 24 जुलाई को लड़कियों के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता को लिटिल लिटिल मिनी सब-जूनियर 2019-2021 में जन्मे बच्चे से लेकर सीनियर 15 वर्ष से ऊपर तक की विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

अलग-अलग वर्गों में मिलेगा बेहतरीन खिलाड़ी का खिताब

टूर्नामेंट के समापन पर लड़के और लड़कियों के वर्ग में अलग-अलग बेहतरीन खिलाड़ी का खिताब दिया जाएगा। इसके अलावा टीमों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। सभी जूडो क्लबों और विद्यालयों को अपनी टीमें भेजने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें