फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रेन में दो यात्रियों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। योगा एक्सप्रेस ट्रेन में महिला की सोने की चेन व शालीमार एक्सप्रेस में एक व्यक्ति का बैग व पर्स चोरी हो गया। जीआपी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में गुजरात के अहमदाबाद निवासी प्रीति बन्सोड ने जीआरपी थाना हरिद्वार में दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ 8 जून को योगा एक्सप्रेस ट्रेन में साबरमती से हरिद्वार के लिए सफर कर रही थीं। 9 जून की सुबह करीब 03.21 बजे ट्रेन पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पहुंची तो अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। वहीं, जयपुर (राजस्थान) के प्रताप नगर निवासी राजीव पारुई ने जीआरपी थाना जयपुर को दी शिकायत में बताया कि वे 13 जून की सुबह करीब 11.40 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर जयपुर जाने के लिए आया था। शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में दोपहर करीब 1.45 बजे चढ़ते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने राजीव पारुई का पर्स व बैग चोरी कर लिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें