फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित करेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित करेगी सरकार
विज्ञापन

-पुरस्कार के लिए 10 जनवरी तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी।
नूंह। महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राज्य स्तर पर 24 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


डीसी अजय कुमार ने बताया कि जिला में किसी भी बालिका द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेलकूद में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई स्थान प्राप्त किया है अथवा सांस्कृतिक गतिविधियों में राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। समाज सेवा के कार्य में सराहनीय कार्य, मीडिया एवं साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य व बहादुरी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर उपलब्धि के लिए भी उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत या उससे अधिक विशेष दिव्यांग बच्चों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया हो एवं चाइल्ड केयर संस्थान में रह रहे बच्चों ने इन क्षेत्रों में सराहनीय करने वाली बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं के नाम सभी दस्तावेजों सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में 10 जनवरी तक ऑफलाइन माध्यम से भिजवाए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी नूंह के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें