फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने में सरकार प्रयासरत : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनोहेमेटोलॉजी के 50वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में की शिरकत
विज्ञापन


इस वर्ष 3.3 लाख यूनिट ब्लड एकत्रित करने का लक्ष्य रखा

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को जिले में आयोजित इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनोहेमेटोलॉजी (आईएसबीटीआई) के 50वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन स्वर्ण जयंती ट्रांसकॉन 2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इसका आयोजन एक होटल में किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और ब्लड बैंक सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 149 ब्लड सेंटर कार्यरत हैं और इस वर्ष 3.3 लाख यूनिट ब्लड एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से अब तक 2.22 लाख यूनिट एकत्र हो चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने रक्तदान के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाई है। पिछले 11 वर्षों में स्वास्थ्य ढांचे में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाकर डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ब्लड टेस्टिंग, डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत पोर्टल और एप्स के विकास की आवश्यकता पर भी उन्होंने बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय की मांग के अनुसार हमें नेक्स्ट जनरेशन ब्लड टेस्टिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रक्त मिलान और आर्टिफिशियल ब्लड जैसे अनुसंधानों को प्रोत्साहित करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गो ग्रीन अभियान और एक पेड़ मां के नाम जैसे पर्यावरणीय प्रयासों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन





डायलिसिस की निशुल्क व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत प्रदेशभर में रक्तदान के लिए उत्साह देखा जा रहा है। लोग बढ़-चढ़कर रक्तदान और अंगदान में भाग ले रहे हैं, जिससे समाज में जागरूकता और सेवा भाव की मिसाल स्थापित हो रही है। सरकारी अस्पतालों में किडनी और लिवर पेशेंट के लिए डायलिसिस पूरी तरह निशुल्क कर दिया गया है। इस अवसर पर डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, निगमायुक्त प्रदीप दहिया, ट्रांसकॉन की चेयरपर्सन डॉ. संगीता पाठक, सचिव डॉ. मोहित चौधरी, इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांस फ्यूजन और इम्यूनो हेमेटो लॉजी (आईएसबीटीआई) के अध्यक्ष डॉ. युद्धवीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें