फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उल्लावास में बनेगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कन्वेंशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठकें, प्रदर्शनियां, व्यापार शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत समारोह जैसे विभिन्न आयोजन किए जा सकेंगे
विज्ञापन


1100 लोगों के बैठने की क्षमता होगी
4.5 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से वार्ड 20 के उल्लावास गांव की साढ़े चार एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कन्वेंशन सेंटर बनाया ताएगा। इसके लिए एजेंसी की ओर से पूरा प्लान तैयार किया जा चुका है। नए साल की शुरुआत में टेंडर होने का अनुमान है। इस कन्वेंशन सेंटर के मुख्य सभागार में 1100 लोगों के बैठने की क्षमता होगी जबकि तीन अलग-अलग 100-100 लोगों की क्षमता के हॉल होंगे।
नगर निगम की ओर से जोन-तीन व जोन-चार के लोगों की सुविधा के लिए यह कन्वेंशन सेंटर बनाया जाना है। इसकी लागत लगभग 80 करोड़ रुपये की होगी। कंसलटेंट कंपनी की ओर से इसका प्रारूप तैयार किया जा चुका है। इंजीनियरिंग विंग की टीम की ओर से रिपोर्ट को हरी झंडी मिल गई है जिसके बाद नगर निगम की ओर से इसके निर्माण के प्रस्तावित बजट की मुख्यालय से मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी के बाद इसके निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


यह मिलेंगी सुविधाएं

कन्वेंशन सेंटर बहुउद्देशीय होगा। यहां बैठकें, प्रदर्शनियां, व्यापार शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत समारोह जैसे विभिन्न आयोजन किए जा सकेंगे। दो हजार से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता होगी, जिससे बड़े पैमाने के आयोजनों को सफलतापूर्वक होस्ट किया जा सकेगा। वर्तमान में गुरुग्राम में इतने बड़े पैमाने पर बहुउद्देशीय सुविधाओं की कमी महसूस की जाती है और यह सेंटर इस कमी को पूरा करेगा।

रोजगार के नए अवसर मिलेंगे
कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। होटल, खानपान, परिवहन और अन्य सहायक सेवाओं में वृद्धि होगी, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। बड़े व्यापार शो और प्रदर्शनियों के आयोजन से गुरुग्राम में निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी, जिससे नए व्यवसाय स्थापित होंगे। यह सेंटर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा जिससे स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और समुदाय के बीच जुड़ाव बढ़ेगा। ग्रामीणों और शहरवासियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं तक पहुंच मिलेगी जिससे उन्हें अपनी बैठकों और कार्यक्रमों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। लोग इसमें विवाह-शादी के कार्यक्रमों का भी आयोजन कर सकेंगे।
विज्ञापन




उल्लावास गांव में आसपास के क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए आडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा जिसके लिए इंजीनियरिंग विंग की ओर से प्रक्रिया चल रही है।
- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें