फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी बैंक शाखाओं पर चौथे दिन भी लटके रहे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल ने बढ़ाई व्यापारियों व आम लोगों की परेशानीसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले में मंगलवार को सरकारी बैंकों की हड़ताल रही। लगातार तीन दिन के अवकाश के बाद चौथे दिन यानि मंगलवार को भी बैंक बंद रहने से जिले में बैंकिंग सेवाएं ठप रहीं। इसका सीधा असर नकदी लेन-देन, छोटे व्यापारियों, कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ा। जिले में सरकारी बैंकों की शाखाएं 309 हैं।


हड़ताल के चलते जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक, इंडियन बैंक समेत अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। बैंक बंद रहने के कारण खाताधारकों को जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट और अन्य आवश्यक बैंकिंग कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार चार दिन तक बैंकिंग सेवाएं बंद रहने से बाजार में नकदी प्रवाह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन अवकाश की कर रहे मांग

बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में दो दिन अवकाश यानी शनिवार और रविवार की छुट्टी लागू करने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान व्यवस्था के तहत बैंक कर्मियों को रविवार के अलावा महीने के दूसरे और अंतिम शनिवार को ही अवकाश मिलता है। बैंक यूनियनों का कहना है कि बढ़ते कार्यभार और मानसिक दबाव को देखते हुए पांच दिन का कार्य सप्ताह आवश्यक है। कर्मचारियों का कहा है कि यदि उनकी मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया गया तो हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें