फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 30 से ज्यादा जगहों पर बनेंगे मां सरस्वती के पूजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडालों में पारंपरिक पूजा, हाते खोड़ी (बच्चों का अक्षर ज्ञान उत्सव) और महाभोग का आयोजन होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वर्ष 2026 में वसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जाएगी। इस अवसर पर गुरुग्राम में बंगाली और बिहारी समुदायों की ओर से भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाएगा। शहर के विभिन्न सेक्टरों, सामुदायिक भवनों और क्लबों में लगभग 30 स्थानों पर माता सरस्वती की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।

इन पंडालों में पारंपरिक पूजा, हाते खोड़ी (बच्चों का अक्षर ज्ञान उत्सव) और महाभोग का आयोजन होगा। शाम के समय संगीत और नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पूजा में होगा शुभ्रोदीप पाठक का सितार वादन
सरस्वती पूजा का हमारा यह 37वां साल है। मां सरस्वती की पूजा के साथ-साथ अक्षर ज्ञान सीखने वाले बच्चों के हाथ में मंत्रोच्चार के बीच स्लेट और चॉक पकड़ाकर विद्यारंभ कराया जाएगा। - राजश्री सेनगुप्ता, महासचिव, पूर्वापल्ली दुर्गाबाड़ी एसोसिएशन

डीएलएफ फेज वन के सामुदायिक भवन में आयोजित पूजा में शुभ्रोदीप पाठक का सितार वादन होगा। डीटीसीपी से जुड़े बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। - अबीर राय, अध्यक्ष, डीएलएफ दुर्गापूजा कमेटी

बांगिया परिषद की ओर से सेक्टर-56 में सरस्वती पूजा आयोजित की जाएगी। संयुक्त पूजा कमेटी में शामिल बंगाली, असमी समूह के 22 पूजा पंडाल बनाए जाने हैं। - अतिक चट्टोपाध्याय, संयोजक, संयुक्त पूजा कमेटी

मां सरस्वती के पूजा पंडाल को हमलोग हर साल पीले और सफेद मौसमी फूलों से फ्लावर कारपेट बनाकर सजाते हैं। हमारी पूजा का यह 23वां साल है, जो निर्वाणा कंट्री क्लब पैशियो में आयोजित किया जाएगा। - बैसाखी सरकार, साउथ सिटी टू सरस्वती पूजा कमेटी

गुरुग्राम में सुशांत लोक वन कमेटी की सरस्वती पूजा का यह 26 वां साल है। दिन में पूजा, भोग आदि होगा। - सुबीर घोष, संस्थापक सुशांतलोक वन सरस्वती पूजा कमेटी
विज्ञापन


इस बार सेक्टर-41 के शक्तिपीठ मंदिर में सरस्वती पूजा पंडाल बनाया जाएगा। पूजा में मुख्यत: महिलाओं की भूमिका रहेगी। - अर्णव मजुमदार,अध्यक्ष सहस्त्राब्दि पूजा कमेटी, साउथ सिटी वन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें