फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिग वर्करों को मिले गरिमा, सुरक्षा और सम्मान : निशित कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। गिग वर्करों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर हरियाणा युवा कांग्रेस ने आवाज बुलंद की है। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने शनिवार को हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में गिग वर्कर न्याय अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के लाखों गिग कर्मियों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्हें उचित अधिकार, सुरक्षा और सम्मान दिलाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
निशित कटारिया ने कहा कि गिग कर्मियों की हालत अमानवीय श्रेणी तक पहुंच चुकी है। मुनाफे की अंधी दौड़ में शामिल कंपनियां गिग वर्करों का शोषण कर रही हैं। केंद्र सरकार भी इस दिशा में ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है। कटारिया ने कहा कि डिलिवरी और एप आधारित सेवाओं से जुड़े लाखों युवक-युवतियां दिन-रात मेहनत करते हैं। उन्हें न तो पर्याप्त आय मिलती है और न ही सामाजिक सुरक्षा का कोई ठोस प्रावधान है।
विज्ञापन

कटारिया ने बताया कि गिग वर्करों की प्रमुख मांगों में 10 मिनट डिलीवरी के दबाव से पूर्ण राहत, पारदर्शी और उचित पेमेंट प्रक्रिया, सामाजिक सुरक्षा,बीमा की व्यवस्था, न्यूनतम आय सुनिश्चित करना तथा कंपनियों द्वारा मनमाने तरीके से आईडी ब्लॉक करने की प्रथा को बंद करना शामिल है।
विज्ञापन

हरियाणा युवा कांग्रेस की सह प्रभारी प्रियंका चंदेलिया ने कहा कि व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट के माध्यम से युवा कांग्रेस गिग वर्करों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम करेगी। इस अभियान के तहत विभिन्न शहरों में गिग कर्मियों से संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें