फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोलो डांस में आस्था प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फर्रुखनगर की विज्ञान संकाय से 12वीं की छात्रा आस्था ने चंडीगढ़ में आयोजित रियलिटी शो किसमें कितना दम सीजन 12 का खिताब जीता है। उन्होंने रयात-बाहरा यूनिवर्सिटी में हुए सोलो डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आस्था के पिता राजेन्द्र बिजली विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारी हैं, उनकी मां ममता देवी गृहिणी हैं। विद्यालय के सेवानिवृत प्रिंसिपल जितेन्द्र यादव ने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इलाके के जाने माने कवि सावन कुमार नन्दा, पूर्व बैंक मैनेजर चौ. कुद्दूराम सैनी, समाज सेवी सोनू यादव, होशियार सैनी सहित अन्य लोगो ने आस्था की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। आस्था के खिताब जीतकर लौटते पर लोगो ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें