अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वैब हैलरिस की मदद से अब जमाबंदी की सत्यापित फर्द (कॉपी) ऑनलाइन हासिल की जा सकती है। किसान जमाबंदी की फर्द ऑनलाइन ही घर बैठे-बैठे हासिल कर सकते हैं।
जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में वेब-हैलरिस प्रणाली इस्तेमाल की जा रही है। इससे भूमि अभिलेख प्रबंधन कार्य कंप्यूटर की मदद से ऑनलाइन किए जा रहे हैं। बावजूद इसके किसानों को प्रिंट को सत्यापन कराना पड़ रहा था। इस असुविधा से किसानों को बचाने के लिए डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त फर्द ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। किसान jamabandi.nic.in पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।