फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गीतिका दहिया ने राष्ट्रीय मंच पर जीता कांस्य, एशियन जूनियर के लिए बढ़ी उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित 24वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले की धाविका गीतिका दहिया ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। गीतिका ने 2 मिनट 13 सेकेंड 49 माइक्रोसेकेंड के समय में दौड़ पूरी की।




इस स्पर्धा में कर्नाटक की नागिनी ने स्वर्ण और उत्तर प्रदेश की वंशिका ने रजत पदक हासिल किया। मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने कहा कि गुरुग्राम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है और आने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरियाणा के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, निदेशक नरेंद्र मोर और राजकुमार मिटान ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन के सदस्य ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि चीन के हांगकांग में 28 से 31 मई तक होने वाली एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी सभी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें