फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में हरियाणा टीम की ओर से खेलेंगी गीतिका दहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
24 से 26 अप्रैल तक तुमकुर में होगी प्रतियोगिता, हरियाणा के 100 खिलाड़ियों का दल लेगा भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले की युवा एथलीट गीतिका दहिया का चयन 24वीं जूनियर नेशनल (अंडर-20) फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम में हुआ है। गीतिका अब 24 से 26 अप्रैल तक कर्नाटक स्थित तुमकुर के महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।



यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की जा रही है। हरियाणा की ओर से कुल 100 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिनमें 67 लड़के और 33 लड़कियां शामिल हैं। जिले के खेल प्रेमियों की नजरें खासतौर पर गीतिका दहिया के प्रदर्शन पर रहेंगी।
विज्ञापन




मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि हरियाणा का दल इस बार काफी मजबूत है और खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाकर हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन




एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि लड़कियों के वर्ग में गीतिका दहिया समेत आरजू, आरती, अंशु, दीपांशी, हरमन, कविता, कशिश, खुशी, मुस्कान, पूजा, प्रिया, रिद्धिमा, योगिता, गायत्री, पायल, साक्षी और महक श्योराण जैसी खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें