फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खबर का असर- शकरपुर के उपाध्याय ब्लॉक में गैस पाइपलाइन का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली।
शकरपुर स्थित उपाध्याय ब्लॉक की गलियों में गैस पाइपलाइन डालने का काम शुरू हो गया है। महीनों से परेशान निवासियों ने अमर उजाला के जरिए नौ अप्रैल और 11 जून को अपनी आवाज उठाई थी। खबर प्रकाशित होने पर प्रशासन ने अब कार्रवाई की है।
विज्ञापन


एलपीजी संकट के दौरान नौ अप्रैल को प्रकाशित अंक में निवासियों ने उपाध्याय ब्लॉक के गली नंबर-1 से लेकर गली नंबर-4 तक गैस पाइपलाइन बिछाने की मांग थी, जिसके बाद प्रशासन ने गलियों का पुनर्निर्माण करने के उद्देश्य से गलियों को तोड़ दिया, लेकिन गैस पाइपलाइन नहीं बिछाई। कन्फेडरेशन ऑफ एनसीआर आरडब्ल्यूए ईस्ट दिल्ली चैप्टर के सचिव अशोक शर्मा और स्थानीय निवासी सुनील सैनी ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से प्रशासन से इन गलियों में गैस पाइपलाइन डालने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। वहीं, अब काम शुरू होने के बाद अशोक शर्मा और सुनील सैनी ने कहा कि प्रशासन की पहल से एक उम्मीद जगी है कि अब सभी गलियों में गैस पाइपलाइन डल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें