फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिक्षा के द्वार पर कचरे का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादशाहपुर। भोंडसी के प्राथमिक विद्यालय के सामने कूड़े के ढेर से छात्र और शिक्षक परेशान हैं। विद्यालय के मुख्य द्वार के ठीक सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है। हर सुबह जब विद्यार्थी पढ़ने के लिए इस रास्ते से आते हैं तो उनका स्वागत सड़ते हुए कूड़े और भिनभिनाती मक्खियों के साथ होता है। इस कूड़े में लावारिस पशु भोजन तलाशते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए इस गंदगी के आगे से नाक पर रुमाल रखकर निकलना मजबूरी बन गया है। ग्रामीणों और गांव में मौजूद विद्यार्थियों ने बताया कि बरसाती दिनों में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब यह कचरा बहकर विद्यालयों के गेट तक आ जाता है। इससे न केवल बीमारियों का खतरा बढ़ता है, बल्कि राहगीरों का भी दम घुटता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कैसी विडंबना है जहां बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाता है, वहीं स्कूल के प्रवेश द्वार पर ही गंदगी का अंबार लगा है। प्रशासन की यह अनदेखी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें