गुरुग्राम। शराब पीकर वाहन चलाने पर यातायात पुलिस ने 21 दिन में 1189 चालकों के चालान किए है। इस दौरान नौ वाहनों को जब्त भी किया गया। यह कार्रवाई यातायात पुलिस ने एक से 21 फरवरी के बीच में की। शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन महीन के लिए चालक का लाइसेंस भी सस्पेंड किया जाता है। इन तीन महीने की अवधी के दौरान वह चालक कोई भी वाहन नहीं चला सकता। यातायात पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि यातायात के सभी नियमों की पालना करें। किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाए। संवाद