फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इक्षित के शतक से फ्यूचर फॉरवर्ड की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। निर्वाणा क्रिकेट क्लब के मैदान पर सोमवार को निर्वाणा अंडर-14 कप के मुकाबले खेले गए। जिसमें फ्यूचर फॉरवर्ड स्पोर्ट्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आईडब्ल्यूसीए की टीम को 9 विकेट के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


टॉस जीतकर फ्यूचर फॉरवर्ड स्पोर्ट्स की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईडब्ल्यूसीए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अद्विक खन्ना ने 22 रन, यशवर्धन ने 75 रन और उत्सव शर्मा ने 71 रनों का योगदान दिया। टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 2 विकेट के खोकर 229 रन बनाए। फ्यूचर फॉरवर्ड की ओर से कप्तान आरव तिवारी और आर्यवीर कुंडू ने 1-1 विकेट चटकाया। जवाब में 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्यूचर फॉरवर्ड स्पोर्ट्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। सलामी बल्लेबाज उत्स सना ने 38 रन, इक्षित चुटानी ने नाबाद 103 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, अर्जुन मदान ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 80 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। फ्यूचर फॉरवर्ड स्पोर्ट्स ने 37.1 ओवर में ही एक विकेट खोकर 231 रन बनाकर मैच बेहद आसानी से अपने नाम कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें