फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बनी सोसाइटियों में सिटी बसों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसीबीएल के अधिकारी सोसाइटियों में बसों के संचालन को लेकर बना रहे योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बनी सोसाइटियों के निवासियों द्वारा सार्वजनिक परिवहन के लिए सिटी बसों की मांग की जा रही है। मुख्य शहर से दूर इन सोसाइटियों में आने के लिए लोगों को अपने निजी वाहनों के अलावा कैब या ऑटो बुक करना पड़ता है। जीएमसीबीएल के अधिकारी सोसाइटियों में सिटी बसों के संचालन को लेकर योजना बना रहे हैं, ताकि नई बसें मिलने के बाद यहां बसों का संचालन किया जा सके।
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) द्वारा करीब 23 रूटों पर 155 गुरुगमन सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास और मानेसर क्षेत्र में बनी कई सोसाइटियों में रहने वाले लोगों द्वारा सार्वजनिक परिवहन की मांग की जा रही है। कई क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन न होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इस कारण लोग अपने निजी वाहनों व कैब बुक करके सफर करने का मजबूर हैं। सोसाइटियों के लिए सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था होती है तो लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सोसाइटियों में सिटी बसों को चलाने की मांग आ रही हैं, लेकिन नई बसें आने के बाद ही यहां पर सिटी बसों का संचालन शुरू कराया जा सकेगा। कई रूटों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसमें यात्रियाें की संख्या का आकलन किया जा रहा है। - नरेश कुमार, डिपो मैनेजर, जीएमसीबीएल डिपो सेक्टर-10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें