गुरुग्राम। ओमनगर कॉलोनी में रहने वाले युवक का 20 हजार रुपये का चेक बाउंस हो गया है। अदालत की ओर से उसे भगोड़ा घोषित किया गया है। शिवाजी नगर थाने में दर्ज मामले के आधार पर पुलिस ने जब उसे दबोचा तो पुलिस हिरासत में उसकी तबियत खराब हो गई। पुलिस टीम ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराकर परिवार वालों को सूचना दी है। एसीपी क्राइम के अनुसार मामले की जांच चल रही है।
ओम नगर कॉलोनी में रहने वाले संजय का 20 हजार रुपये का चेक बाउंस हो गया है। अदालत की ओर से उसे भगोड़ा घोषित किया गया है। उसके खिलाफ शिवाजी थाने में मामला दर्ज है। पुलिस आयुक्त कार्यालय में स्थित पीओ सेल की टीम ने उसे सोमवार की सुबह उठाया था। जिसे लेकर थाने जा रहे थे। इस दौरान उसे दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने परिवार वालों को इसकी सूचना दी। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि उसकी तबियत पुलिस हिरासत में खराब हुई है। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान के अनुसार मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।