फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जालसाजों ने मजदूर के खाते से निकाले 50 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाते में जमा राशि के बारे में शाखा में पूछने पर रुपये निकलने का लगा पता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने एक मजदूर के बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक खाते में जमा राशि के बारे में शाखा में पूछने पर पीड़ित को रुपये निकलने का पता लगा। पीड़ित की शिकायत के आधार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

भोड़ाकलां गांव निवासी प्रकाश चंद ने पुलिस को बताया कि वह पेंट का काम करता है। सितंबर 2025 में उसने अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया था। इसके बाद जब वह दिसंबर 2025 में अपने बैंक खाते में रुपये जमा करने गया था। बैंक शाखा कर्मचारी से खाते में जमा राशि के बारे में जानकारी ली तो पता चला सितंबर माह में ही छह बार में 50 हजार (चार बार 10-10 हजार व दो बार पांच-पांच हजार) रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित प्रकाश चंद ने अपने साथ हुई ठगी के खिलाफ साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने साइबर पुलिस से साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें