फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जालसाज ने युवती से ठगे 4.39 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर क्राइम पूर्व थाना क्षेत्र में स्टॉक ट्रेडिंग में रुपये डबल करने का प्रलोभन देकर जालसाज ने युवती से 4.39 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। गुरुग्राम के सेक्टर-40 निवासी पायल पमनामी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अक्तूबर को उसके व्हॉट्सअप पर एक मैसेज आया। मैसेज में स्टॉक ट्रेडिंग में इंवेस्ट करने पर डबल पैसा करने की बात कही गई। इसके बाद जालसाज ने पीड़ित को एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने के बाद पायल को एक ग्रुप से जोड़ा गया। बीते तीन नवंबर को जालसाज ने एक अकाउंट नंबर भेजकर पायल पमनामी से 98 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद जालसाज ने दूसरा अकाउंट शेयर करके पायल से फिर से 50 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद फिर उससे एक लाख रुपए जमा कराए।
विज्ञापन

जालसाज ने चार नवंबर को पायल को एक और अकाउंट नंबर भेजकर 1.91 लाख रुपये जमा कराए। जब पायल पमनामी ने अपने रुपये वापस निकालने की बात की तो जालसाज ने और राशि जमा कराने को कहा। पायल पमनामी ने जब रुपये जमा करने के लिए मना कर दिया तो उन्होंने पायल द्वारा जमा कराई रकम वापस देने से मना कर दिया। तब तक जालसाज पूनम पमनामी से 4.93 लाख रुपये ठग चुके थे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें