फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उत्तराखंड में जमीन दिलाने के नाम पर 31.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
20 साल पुराने परिचित ने जमीन का फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर झांसे में लिया
विज्ञापन


एग्रीमेंट में दिखाए गए एक गवाह से बात करने पर हुए मामले का खुलासा
पीड़ित की शिकायत पर बजघेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 20 साल पुराने परिचित ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर उत्तराखंड में जमीन दिलाने के नाम पर एक युवक से 31.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने जमीन खरीदने का एक फर्जी एग्रीमेंट बनाया हुआ था। एग्रीमेंट में एक गवाह से बात करने पर पूरे मामले का पता चल सका। पीड़ित की शिकायत पर बजघेड़ा थाना पुलिस ने श्रीयांश शर्मा और विकास शर्मा को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-110 निवासी हरीश चंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि वह नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी विकास शर्मा को करीब 20 साल से जानते हैं। उनकी मुलाकात उससे फरीदाबाद की एक निजी में काम के दौरान हुई थी। उनका कहना है कि तीन-चार पहले उनकी विकास से फिर से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान उसने बताया कि उत्तराखंड के नैनीताल में भुवन चंद नामक व्यक्ति की जमीन खरीदने के लिए उसने एग्रीमेंट किया हुआ है। उस एग्रीमेंट की अवधि 31 मार्च 2025 तक की है। जमीन के लिए उसने 25 प्रतिशत टोकन भी दिया हुआ है। उसका कहना था कि वह जमीन बिक नहीं रही है। उसने जमीन का जिस कीमत का एग्रीमेंट किया हुआ है वह लगभग उतनी ही कीमत पर जमीन दे देगा। आरोपी उन्हें जमीन दिखाने के लिए ले गया था। वहां पर उसने एक एग्रीमेंट में दिखाया जिसमें कुछ पेन से भी लिखा हुआ था।
विज्ञापन


जमीन पसंद आने पर उन्होंने 19 अक्तूबर और छह नवंबर 2023 को 30 लाख रुपये उनके खाते में दे दिए। इस पर उसने एक रसीद उनके नाम पर दे दी। उसने फिर से पैसे मांगे तो उन्होंने एक जनवरी 2024 को उनके खाते में 1.50 लाख रुपये डाल दिए थे। इसके बाद विकास ने कहा कि वह जमीन का अनुसूचित से सामान्य श्रेणी में परिवर्तन कराएगा, उसके बाद ही जमीन की रजिस्ट्री हो सकेगी।
विज्ञापन

पीड़ित जब भी इसके बारे में पूछता तो आरोपी हर बार कुछ बहाना बनाकर टाल देता था। उन्होंने भुवन चंद के साथ हुए एग्रीमेंट की कॉपी मिली तो उसमें एक मोहित नामक युवक और विकास के भाई श्रीयांश शर्मा के हस्ताक्षर हो रखे थे। जब उन्होंने मोहित से बात की तो पता चला कि एग्रीमेंट में उनके फर्जी हस्ताक्षर हो रखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें