फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़,, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर थाना व डीएलएफ फेस तीन थाना पुलिस ने बुधवार रात को संयुक्त रूप से छापेमारी कर डीएलएफ फेस तीन के यू ब्लॉक में चल रहे अवैध काल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यहां से विदेशी नागरिकों को अमेजॉन व पेपल के नाम पर खाते से प्रोडेक्ट खरीदने का मेल या मैसेज भेजकर उनके कंप्यूटर में तकनीकि खराबी की बात कह कर ठगी को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। वह छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार साइबर क्राइम थाने की टीम को बुधवार देर रात सूचना मिली कि डीएलएफ फेज-3 यू ब्लॉक के मकान नंबर 21/22 में दूसरी मंजिल पर बने कमरों में कॉल सेंटर चल रहा है। यहां से विदेशी नागरिकों को ठगा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए पुलिस टीम तैयार की गई। एसीपी डीएलएफ धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना, डीएलएफ फेज-3 थाना और नाथूपुर चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने यहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान राजस्थान अलवर निवासी शुभराम यादव, सेक्टर-15 पार्ट 1 निवासी सुमित आहूजा और यूपी देवरिया निवासी देवव्रत सिंह के तौर पर हुई। शुभराम यादव फिलहाल दयानंद कॉलोनी और देवव्रत सिंह राजीव नगर कॉलोनी में किराये पर रहता है। तीनों अपने लैपटॉप पर हैडफोन लगाकर विदेशी नागरिकों से बात कर रहे थे। पुलिस ने मौके की वीडियो बनाई । कॉल सेंटर चलाने के लिए जरूरी डीओटी लाइसेंस, क्लाइंट एग्रीमेंट दिखाने को कहा, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। तीनों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 4 लैपटॉप, 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें