गुरुग्राम। क्रेडिट कार्ड धारक के साथ जालसाजों द्वारा 1.52 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मामले की शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुुलिस जांच कर रही है।
चिशनीत सिंह ने शिकायत में बताया कि वह यस बैंक का क्रेडिट कार्ड धारक हैं। रविवार को उनके मोबाइल पर 40 हजार के ट्रांजेक्शन के लिए ओटीपी आया, हालांकि उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया था। उन्होंने जब बैंक के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से संपर्क किया तो उन्होंने पहले ही 1.52 लाख का ट्रांजेक्शन किए जाने की बात कही। ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के मुताबिक उनके खाते में 50,840 रुपये के तीन ट्रांजेक्शन किए गए हैं। जो कि उन्होंने नहीं किए थे।