बजघेड़ा थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को सेक्टर-81 से पकड़ा है। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के लक्ष्मी गार्डन, सेक्टर-11 निवासी पुष्पेंद्र (23 वर्ष, शिक्षा बी. फार्मेसी अंतिम वर्ष), भोंडसी क्षेत्र के रायसीना गांव निवासी रोहित (22 वर्ष, शिक्षा बी. फार्मेसी अंतिम वर्ष), हरसरू गांव निवासी तरुण (25 वर्ष, शिक्षा बीए अंतिम वर्ष) और गुरुग्राम के सेक्टर-84 निवासी चेतन (19 वर्ष, शिक्षा 12वीं पास) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों द्वारा स्टंटबाजी में प्रयोग की गई दो गाड़ियां मर्सडीज व स्कार्पियों बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि युवकों ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करके अपनी व दूसरे लोगों की जान जोखिम में डालने का अपराध किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। सड़कों पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।